Pages

Ehindiquotes. Powered by Blogger.
Showing posts with label Jawaharlal-Nehru. Show all posts
Showing posts with label Jawaharlal-Nehru. Show all posts

Biography of Jawaharlal Nehru in Hindi


biography of jawaharlal nehru in hindi




नाम पंडित जवाहरलाल नेहरू
जन्म नवंबर १४-१८८९
मृत्यू मई २७ -१९६४
राष्ट्रीयत्व भारत
कार्य क्षेत्र  स्वतंत्र भारत के पहले पंतप्रधान


      जवाहरलाल नेहरु जी का जन्म १४ नवम्बर,१८८९ को इलाहाबाद के एक अतिसंपन्न परिवार में हुआ था। कानून शास्त्र के ज्ञाता मोतीलाल नेहरू उनके पिता थे जो जटिल से जटिल मामलों को भी बङी सरलता से हल कर देते थे। उनकी माँ का नाम स्वरूप रानी नेहरू था।
बच्चों के प्रिय चाचा नेहरु का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है। नेहरू जी का जन्मदिन उनके पहले जन्मदिन से ही एक अलग अंदाज में मनाया जाता था। जन्म के बाद से लगातार हर वर्ष १४ नवम्बर के दिन उन्हें सुबह सवेरे तराजू में तौला जाता था। तराजू में बाट की जगह गेँहू या चावल के बोरे रखे जाते थे। तौलने की यह क्रिया कई बार होती थी। कभी मिठाई तो कभी कपङे बाट की जगह रखे जाते थे। चावल, गेँहु, मिठाई एवं कपङे गरीबों में बाँट दिये जाते थे। बढती उम्र के साथ बालक जवाहर को इससे बहुत खुशी होती थी। एक बार जवाहरलाल ने अपने पिता से पूछा कि हम एक वर्ष में एक से ज्यादा बार जन्मदिन क्यों नही मनाते ताकि अधिक से अधिक लोगों की सहायता हो सके। बालक जवाहर का ये प्रश्न उनकी उदारता को दर्शाता है।